spot_img
20.1 C
Varanasi
Wednesday, February 18, 2026

Buy now

spot_img

दस दिनो तक प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति अमरा उपकेंद्र से भदवर तक नई लाइन बिछाने के कारण दिन में तीन घंटे रहेगा पावर शट डाउन

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-अमरा उपकेंद्र से भदवर तक नई लाइन बिछाने के कारण दिन में तीन घंटे रहेगा पावर कट रहेगा।उपभोक्ताओं को आगामी दिनों में बिजली आपूर्ति में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।बिजली विभाग की ओर से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अमरा से हेरिटेज इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस भदवर वाराणसी तक नया पोषक (फीडर लाइन) निर्माण कार्य किया जा रहा है।यह कार्य 19 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगा।निर्माण कार्य के दौरान 33/11 केवी अमरा उपकेंद्र से निर्गत 11 केवी अमरा फीडर से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर और स्थायी बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।अधिकारियों ने बताया कि निर्माण अवधि के दौरान प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की गई है।विभाग ने अपील की है कि उपभोक्ता अपनी दैनिक आवश्यकताओं,जैसे पीने का पानी,इन्वर्टर चार्ज और जनरेटर आदि की अग्रिम व्यवस्था कर लें ताकि उन्हें असुविधा न हो।विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि के बाहर बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से चालू रहेगी।निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं को अधिक सुचारु और निर्बाध विद्युत सेवा प्राप्त होगी।उपरोक्त विधुत कटौती की जानकारी अधिशासी अभियंता विधुत वितरण खण्ड द्वितीय बरईपुर वाराणसी मनीष कुमार झा द्वारा दी गयी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp