एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-ग्राम पंचायत औरा पंचायत भवन पर फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व की जानकारी दी गई।किसानो से बात करते हुए क्षेत्रीय लेखपाल विनोद कुमार ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों का डिजिटल पहचान है।बिना रजिस्ट्री के कोई भी सरकारी सुविधा नही मिलेगी।हर तीन माह में आने वाला ‘किसान सम्मान निधि’ भी बंद हो जाएगी।फार्मर रजिस्ट्री होने के बाद हर काम में सुविधा होगी।किसान क्रेडिट कार्ड बनाना आसान हो जाएगा।फार्मर रजिस्ट्री जन सेवा केंद्र,सहायक एप्प्स,सेल्फ एप्प्स एवं कृषि विभाग की पोर्टल पर करा भी सकते है।आज 18 लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया। सर्वर डाउन होने तथा नाम मिसमैच होने के कारण कई किसानों का फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाया।पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान विद्योत्मा देवी,प्रतिनिधि संजय कुमार,गोपाल यादव,अलका यादव,सुनीता देवी,रंजीत कुमार,भगवानदास पाल,भोला सिंह,श्री नाथ,रामफल,छन्नी रमेश,भरत,राजदेई,धन्नो देवी सहित कई किसान उपस्थित रहे।


