spot_img
17.7 C
Varanasi
Wednesday, March 4, 2026

Buy now

spot_img

अपने अधिकार के लिए महिलाओं ने किया एसडीएम राजातालाब का गेट पर घेराव एसडीएम ने सुनी समस्या

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-समाज उत्थान सेवा समिति के सहयोग से ग्राम पंचायत तिवारीपुर बरनी और पचवार के डीएनटी समुदाय (बनवासी बस्ती) की महिलाओं ने शनिवार को उप जिलाधिकारी राजातालाब का घेराव कर ज्ञापन दिया।जिसमें उल्लेख है कि दोनों ग्राम पंचायतों में किसी को घरौनी प्रमाण पत्र नहीं मिला है और पेयजल परियोजना के तहत बस्ती में पाइप लाइन की सप्लाई तो दिया गया लेकिन पानी की सप्लाई नहीं चालू किया गया है।

उक्त समस्या पर एसडीएम राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार द्वारा गेट पर ही सबकी समस्याओं के समाधान हेतु निर्धारित विभागों को आदेशित कर महिलाओं के समूह को शांत किया तथा बरनी ग्राम पंचायत के दिव्यांग राजेंद्र ने व्हीलचेयर के लिए ज्ञापन दिया जिसमें एसडीएम राजातालाब द्वारा संबंधित ब्लॉक से व्हील चेयर दिलाने का आश्वाशन दिया। जिसमे समाज उत्थान सेवा समिति की तरफ से अनिल कुमार,रविन्द्र कुमार यादव,प्रीति देवी,रूपा पटेल और तिवारीपुर से सुनीता,लक्ष्मीना,उषा,शीला,शांति,मनभावती बरनी से परमिला,रूपा,माधुरी देवी,संतरा,खुशबू,अनीता,उषा,प्रभावती जी उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp