एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-चौकी प्रभारी मातलदेई साकेत पटेल तथा महिला उप निरीक्षक मानसी यादव (मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी) व उनकी टीम द्वारा सर्विलांस सेल की सहायता से गुमशुदा अंजली पुत्री छविनाथ 20 वर्ष निवासी बढ़ैनी खुर्द थाना राजातालाब जनपद वाराणसी को राजातालाब पुल के नीचे से सकुशल बरामद किया गया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते 21 फरवरी 2026 को उक्त गुमशुदा अपने माता-पिता से नाराज होकर बिना बताए घर से चली गई थी।परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर गुमशुदा के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना राजातालाब पर गुमशुदगी दर्ज की गई।तलाश हेतु उनि साकेत पटेल व मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए उक्त गुमशुदा को बरामद किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए परिजनों को सुपुर्द किया गया।


