एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-इनवेस्टमेंट के नाम पर पैसा लेकर धोखाधड़ी एवं विश्वासघात किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजातालाब थाना क्षेत्र के बंगालीपुर गांव निवासी मायानाथ मौर्या से प्रेमशंकर मिश्रा पुत्र छोटेलाल मिश्रा निवासी हकारीपुर पोस्ट हरवशपुर थाना बक्शा जिला जौनपुर द्वारा पीड़ित मायानाथ से इनवेस्टमेंट के नाम पर कई तिथियों में बीते 2 अगस्त 2024 से 25 सितम्बर 2025 तक कुल धनराशि 5,10,000/- रुपया लिया और लेने के पश्चात अब पीड़ित का विपक्षी कुछ महीनो से फोन उठाना बन्द कर दिया है

जिसके सम्बन्ध में पीड़ित द्वारा थाना राजातालाब में दिनांक 8 फरवरी 2026 को कम्पलेन दर्ज कराया था जिसका कम्पलेन नम्बर 33102060029842 है तथा काफी खोजबीन करने के पश्चात उसका नाम और पता उपरोक्त पीड़ित को प्राप्त हुआ है।पीड़ित मायानाथ मौर्य ने राजातालाब पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है।वही इस बाबत राजातालाब पुलिस ने धारा 316(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।


