spot_img
20.5 C
Varanasi
Wednesday, March 4, 2026

Buy now

spot_img

धर्म परिवर्तन मामले के विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपी अजय को जंसा पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल,एक आरोपी पूर्व में भेजा जा चुका है जेल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्रभारी निरीक्षक जंसा अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक चौकी प्रभारी परमपुर आयुष कुमार ओझा,उप निरीक्षक ताबिश खान एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा धर्म परिवर्तन कराने के बाबत पूर्व से पंजीकृत मुकदमे 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 में प्रकाश में आए फरार आरोपी अजय कुमार 40 वर्ष निवासी खरजा अहमदपुर चंदेना कोली थाना देवबंद जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।आपको बता दे कि थाना जंसा पर पूर्व में अमन सेठ द्वारा लिखित सूचना दी गई थी कि गुलाब सिंह के माध्यम से उन्हें अवगत कराया गया कि आरोपी अजय कुमार द्वारा उन्हें धन का लालच देकर ईसाई धर्म में परिवर्तन करने हेतु बहला-फुसलाया जा रहा था।आरोपी द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए 40,000/- देने की बात कही गई थी,जिसमें से 5,000/- रुपये तत्काल दिए गए थे तथा शेष धनराशि धर्म परिवर्तन के पश्चात देने का आश्वासन दिया गया था।उक्त सूचना के आधार पर थाना जंसा पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बीते 24 जनवरी 2026 को आरोपी विजय कुमार 42 वर्ष निवासी ग्राम परमन्दापुर जंसा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था।विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपी अजय को गिरफ्तार किया गया।धर्म परिवर्तन कराने के गम्भीर मामले में शामिल अन्य आरोपियों के तलाश के लिए जंसा पुलिस लगातार जाँच व दविश की कार्यवाही के साथ गिरफ्तार आरोपियों व उनके सम्बंधितो से पूछताछ कर रही है।वही इस बाबत प्रभारी निरीक्षक जंसा अनिल कुमार शर्मा का कहना रहा कि पैसों की लालच देकर धर्म परिवर्तन कराना गम्भीर अपराध है इसमें शामिल किसी आरोपियों को बख्शा नही जायेगा जो भी प्रकाश में आयेंगे सभी आरोपियों को जेल भेजने का काम किया जायेगा अभी तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp