एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आराजी लाइन विकास खण्ड के ग्राम पंचायत भिखारीपुर स्थित कस्तुरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालय में गुरुवार को ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण शैक्षिक वर्ष 2025-26 कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

आपको बता दे कि ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण शैक्षिक कार्यक्रम का भव्य शुभारम्भ दीप प्रज्वलन व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम मुख्य अतिथि सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आराजी लाइन डॉक्टर महेन्द्र सिंह पटेल,खण्ड शिक्षा अधिकारी आराजी लाइन शशिकांत श्रीवास्तव,खण्ड विकास अधिकारी आराजी लाइन सुरेन्द्र सिंह यादव ने किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि सहित जनप्रतिनिधियों ने अनेको विद्यालय द्वारा लगाए गए टीएलएम प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया इसके बाद ग्राम प्रधान सहित अध्यापक-अध्यापिका गणों को सम्मान प्रमाण पत्र व माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया।

ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण शैक्षिक कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति दी जिससे पूरे कार्यक्रम पंडाल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।

मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि सहित जनप्रतिनिधियों ने बालिकाओं अभिभावकों सहित जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित भी किया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान भिखारीपुर राम शरण यादव,ग्राम प्रधान बूड़ापुर संजय यादव,प्रधानाध्यापक

सत्यप्रकाश सिंह,चंद्रमणि पांडेय,एडीओ ग्राम विकास दीपक शर्मा,अखिलेश्वर गुप्ता एसआरजी,आनंद कुमार सिंह पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष,श्याम नारायण सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष आराजी लाइन,

सुनील कुमार सिंह,मालती देवी,अर्चना पाठक,रमेश प्रसाद,संतोष पांडेय,संतोष पाठक,रविंद्र प्रसाद सहित समस्त नोडल शिक्षक शंकुल उपस्थित रहे।


