spot_img
34.1 C
Varanasi
Wednesday, March 4, 2026

Buy now

spot_img

एसआई मधुसुदन त्रिपाठी ने सीईआईआर पोर्टल से गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए संजय व राधा को मिले उनके खोए हुए फोन पाकर खिले चेहरे हर्ष का माहौल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मिर्जामुराद पुलिस ने गुरुवार देर शाम दो गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस लौटाने में सफलता प्राप्त किया है।ये फोन सीईआईआर पोर्टल की मदद से खोजे गए थे। पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को उनके खोए हुए मोबाइल सुपुर्द किए।मिर्जामुराद थाने पर तैनात उप निरीक्षक मधुसूदन त्रिपाठी ने बताया कि मिर्जामुराद क्षेत्र के पिलौरी गांव निवासी राधा सिंह का मोबाइल कुछ दिन पहले कहीं गिरकर गुम हो गया था।उन्होंने इसकी शिकायत मिर्जामुराद थाने में दर्ज कराई थी।इसी तरह गौर गांव (मिर्जामुराद) निवासी संजय विश्वकर्मा का मोबाइल भी बीते दिनों बाजार जाते समय जेब से गिर गया था।संजय ने भी अपने मोबाइल की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।पुलिस ने दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइलों की तलाश शुरू की।मोबाइल मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पीड़ितों को उनके फोन सौंप दिए।दोनों व्यक्तियों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।मोबाईल पाते ही दोनों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी उन्होंने मिर्जामुराद पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा किया और पुलिस की मदद करने की गुहार जनता से लगाई।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp