एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जनकवि सुदामा पांडेय ‘धूमिल जी की पत्नी श्रीमती मूरत देवी का शवयात्रा गाँव पांडेयपुर खेवली से दोपहर 12 बजे प्रस्थान किया।जगह जगह शवयात्रा में क्षेत्रीय जनों ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया। ढाई बजे शवयात्रा मणिकर्णिका घाट पहुंची जहाँ उनके बड़े पुत्र रत्न शंकर पांडेय ने मुखाग्नि दी।पांडेयपुर खेवली गांव में जनता दर्शन में आस पास गाँवो के प्रधान,साहित्यकार,शिक्षक,वकीज़पत्रकार व ग्रामीण पहुंचकर पुष्प अर्पित किया।गाँव के प्रबुद्ध जनों में प्रो चंचल सिंह,पूर्व एडिशनल कमिश्नर डॉ महेंद्र कुमार राय,स्वतंत्र लेखक डॉ शैलेन्द्र,स्वतंत्र लेखक कवि देवी शंकर सिंह,रामलीला समिति संयोजक सुनील सिंह,डॉ राजेश सिंह,वकील ऋषिनारायन सिंह,वरिष्ठ पत्रकार के एल पथिक,जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह,अशोक कुमार मिश्र,अशोक कुमार पांडेय उर्फ पप्पू,पर्यावरण प्रेमी मनीष पटेल,प्रधान खेवली राजन राजभर,प्रधान जगापट्टी घनश्याम सिंह यादव,बीडीसी रामेश्वर विशाल कुमार गुप्ता,राजेन्द्र सिंह,पर्यावरण प्रेमी रंजीत तिवारी,वरिष्ठ समाजसेवी प्रितेश कुमार तिवारी,सुनील मिश्र,प्रदीप मिश्र,अजय कुमार पांडेय,आनन्द प्रकाश तिवारी,बृजराज सिंह,लौटन पटेल समेत ग्रामीणों ने कफ़न देने के पश्चात अंतिम दर्शन कर पुष्पवर्षा किया।श्रीमती मूरत देवी उम्र 88 वर्ष की बुधवार को शाम साढ़े 5 बजे छोटे पुत्र आनन्द शंकर पांडेय के शहर स्थित केराकतपुर,चांदपुर आवास पर हुआ था।अपने पीछे दो पुत्र रत्न शंकर पांडेय व आनन्द शंकर व पुत्री श्रीमती उषा पांडेय सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई।गुरुवार को गांव पांडेयपुर,खेवली से शवयात्रा निकली जिसमे परिजनों,रिश्तेदारो सहित ग्रामीण ने प्रतिभाग किया।


