एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-डिप्टी डायरेक्टर पंचायत जितेंद्र कुमार मिश्रा ने हरहुआ ब्लाक के मुर्दहा व माधोपुर ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया।सम्बंधित को अभिलेख ठीक रखने व बाकी कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।मुर्दहा ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का निरीक्षण किया जहां पंचायत सहायक के अभिलेखों की जांच,प्रांगण में निर्मित सीएससी केंद्र,आरआरसी सेंटर,सामुदायिक शौचालय व जलजीवन मिशन द्वारा पेयजल आपूर्ति की जानकारी ली।जगह -जगह लीकेज को ठीक कराने का निर्देश दिया।पंचायत सहायक को आय,जाति,निवास रजिस्टर व अन्य अभिलेखों के रख रखाव के निर्देश दिया।सचिव संजय कुमार सोनकर को सामुदायिक शौचालय के सामने सीढ़ी निर्माण और अन्य अवशेष कार्य को समय से पूरा कराने का निर्देश दिया।ग्राम पंचायत माधोपुर में पंचायत भवन में साफ सफाई न मिलने,आरआरसी सेंटर का संचालन ठीक ढंग से न होने,सामुदायिक शौचालय का दरवाजा टूटा मिलने पर और केयर टेकर के चार माह का वेतन भुगतान न होने पर नाराजगी व्यक्त की।सचिव सुरेश मौर्य को विशेष जिम्मेदारी से कार्य पूर्ण व संचालित कार्यो को गति प्रदान करने का निर्देश दिया।वापस लौटकर हरहुआ ब्लाक कार्यालय का औचक अवलोकन किया।सहायक ग्राम विकास अधिकारी पंचायत रवि सिंह ने संचालित कार्यक्रमो व प्रगति कार्यो की जानकारी दी।


