एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-स्कूल के लिए निकली शिक्षिका नही लौटी घर चार दिनों से परेशान परिजन रोहनिया पुलिस को तहरीर देकर की कार्यवाही की माँग।प्राप्त जानकारी के अनुसार सुदर्शन प्रजापति निवासी खुशीपुर बाईपास रोहनियाँ वाराणसी ने रोहनिया पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि मेरी पुत्री सुनयना कुमारी जिसकी उम्र लगभग 24 वर्ष रंग गोरा लम्बाई लगभग 5 फीट है।वह एक शिक्षिका है।

वह प्रतिदिन की तरह बीते 23 फरवरी 2026 को आरएसबी पब्लिक स्कूल पण्डितपुर में विद्यालय के वेष-भूषा (नीला साड़ी) में (नीला साड़ी व लाल रंग बार्डर) में घर से सुबह 9 बजे शिक्षण कार्य के लिए विद्यालय के लिए गयी थी।परन्तु देर रात तक घर वापस नहीं आयी तो हम सभी परिवार वालो ने पुत्री की खोजबीन किये लेकिन किसी भी प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली।रोहनिया पुलिस ने तहरीर लेकर जाँच पड़ताल में जुट गई है।


