spot_img
29 C
Varanasi
Wednesday, March 4, 2026

Buy now

spot_img

बसपा सुप्रीमो व पूर्व सीएम अगले एक महीने में सौ विधानसभा प्रत्याशी उतारेंगी..सुनील उपाध्याय

spot_img

ब्राह्मण-मुस्लिम समीकरण पर दांव टिकट देने की रेस में आगे निकलीं

एस के श्रीवास्तव विकास

बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती।

वाराणसी/-मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना गाँव निवासी बसपा के सक्रिय सदस्य सुनील उपाध्याय जो इन दिनों सेवापुरी विधानसभा का लगातार दौड़ा कर रहे है और ब्राम्हण समुदाय को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते नजर आ रहे है।वही मीडिया से बातचीत के दौरान बसपा के सक्रिय सदस्य सुनील उपाध्याय ने बताया कि यूपी में 2027 का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए सभी राजनीतिक दल एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।लेकिन इस रेस में बसपा ने चार प्रत्याशी घोषित कर बाजी मार ली है।बसपा ने दो मुस्लिम और दो ब्राह्मण चेहरों पर दांव लगाकर ये बता दिया है कि 2027 के लिए मुस्लिम-ब्राह्मण समीकरण उसके कोर एजेंडे में होगा।बसपा 2022 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ 1 सीट जीत पाई थी।

बसपा के सक्रिय सदस्य सुनील उपाध्याय।

18 सीटों पर उसके प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे।पार्टी पहले चरण में 18 सीटों पर प्रत्याशी/विधानसभा प्रभारी घोषित करेगी।बसपा इस बार जून तक प्रदेश की अधिकांश सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर देगी।बसपा ने अब तक ये 4 प्रत्याशी घोषित किया विधानसभा:दीदारगंज(आजमगढ़) अबुल कैश आजमी,विधानसभा:सहारनपुर देहात-फिरोज आफताब,विधानसभा:मुंगरा बादशाहपुर-विनोद मिश्रा,विधानसभा:माधोगढ़(जालौन)-आशीष पांडेय को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp