एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गंगापुर (बघेड़) में होलिका के भूमि पर कब्जा व होलिका गड़वाने की माँग को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन डीएम व एसडीएम सहित स्थानीय प्रशासन का कराया ध्यान आकृष्ट।धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले एडवोकेट जितेन्द्र कुमार सिंह व ग्रामीणों ने बताया की कई पीढ़ियां से जो होलिका दहन की परंपरा चली जा रही है उस परंपरा और आस्था के साथ होलिका हर वर्ष एक चिन्हित भूमि पर लगाया जाता था जिसे राजातालाब तहसील के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के मिलीभगत से उस जमीन के कुछ भाग का विनिमय कर दिया गया और शेष जमीन जो बची थी उसे कब्जा कर लिया गया जिस कारण ग्रामीणों के पास होलिका के लिए वह चिन्हित स्थान चाहरदीवारी के अंदर हो जाने के कारण पिछले वर्ष सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया व नायब तहसीलदार राजातालाब द्वारा रोड पर जहां होलिका लगवाया गया था।

इस वर्ष भी ग्रामीण वही रोड पर बसंत पंचमी के दिन होलिका लगाएं थे जिसे विद्यालय प्रबंधन द्वारा उखाड़ कर फेंक दिया गया था और पुलिस को झूठी सूचना दी गई थी कि हमारे बाउंड्री में लोग होलिका लगा रहे हैं जिस संबंध में चौकी प्रभारी गंगापुर द्वारा दोनों पक्ष को थाना दिवस पर बुलाया गया था जहां सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल से जानकारी लिया गया तो उनके द्वारा बोला गया आराजी नंबर जमीन सरकारी है लेकिन सक्षम अधिकारी निर्णय करेंगे जिस पर सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया द्वारा नायब तहसीलदार राजातालाब संग्राम सिंह से टेलीफोन पर वार्ता किया गया और मामले को दो-तीन दिन के अंदर निस्तारण करने को बोला गया था और उनके द्वारा आश्वासन दिया गया था कि हम दो-तीन दिन में निस्तारण कर देंगे और सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया का यह कहना था जहां उप-जिलाधिकारी राजातालाब निर्धारित कर देंगे जो आदेश देंगे वह दोनों पक्षों को स्वीकार करना होगा।

वही ग्रामीणों ने गम्भीर आरोप लगाते हुए बताया कि राजस्व अधिकारी तो छोड़िए कोई कर्मचारी भी एक महीना बीत जाने के ताद भी आज तक वहां नहीं आया ना ही ग्रामीणों का होलिका अब तक लगवाया गया जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है और ग्रामीणों द्वारा एक वर्ष से लगातार इस विवाद को समाप्त करने के लिए वाराणसी जिले के समस्त सक्षम अधिकारियों के यहां गुहार लगाया गया लेकिन सभी सक्षम अधिकारियों द्वारा केवल गुमराह किया गया ना ही मौके पर अब तक तहसील राजातालाब का कोई सक्षम अधिकारी आया ना ही कोई इस मामले को संज्ञान लिया।

धरना प्रदर्शन करने वालो ने जिलाधिकारी वाराणसी एसडीएम राजातालाब व एसीपी रोहनिया से माँग किया है कि तत्काल होलिका लगवाया जाए और होलिका के लिए एक स्थाई भूमि चिन्हित कर दिया जाए ताकि कोई भू माफिया आस्था के साथ खिलवाड़ ना कर सके क्योंकि हम हिंदू हैं और हम भूखे रहना पसंद करेंगे लेकिन अपने धर्म और आस्था परंपरा के साथ खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।धरना प्रदर्शन कर ध्यान आकृष्ट कराने वालों में मुख्य रूप से एडवोकेट जितेन्द्र कुमार सिंह,रोशन,राहुल,रोहित,गुड्डू,सन्नी मौर्या,राजू मौर्या,चंदन भारद्वाज,विष्णु राजभर,राहुल कुमार,विशाल,रमेश सिंह सहित दर्जनों लोग रहे।


