एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-वाराणसी पब्लिक स्कूल बंगालीपुर राजातालाब के परिसर में शुक्रवार को होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रबन्धक शशिकान्त गुप्ता,प्रधानाचार्य,समन्वयक गण,शिक्षकगण,कर्मचारी तथा विद्यार्थियों ने मिलकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं होली के पारंपरिक गीतों के साथ की गई।विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए,जिनमें होली गीत,नृत्य एवं कविता पाठ शामिल थे।इन प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उल्लास और उमंग से भर दिया।विद्यालय के उप प्रबन्धक ने सभी को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम,भाईचारे और सौहार्द का पर्व है।उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे इस पर्व को सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएँ।समारोह के अंत में सभी को मिठाइयाँ वितरित की गईं तथा सभी ने मिलकर प्रेम और सद्भाव के साथ इस पावन पर्व का आनंद लिया।यह समस्त जानकारी विद्यालय के समन्वयक अभिषेक कुमार दूबे जी के द्वारा प्रदान की गई।


