एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-हरहुआ ब्लाक के गोकुलपुर ग्राम पंचायत के प्रधान लाल साहब कन्नौजिया उम्र लगभग 60 वर्ष का शुक्रवार को सुबह सात बजे लंबी बीमारी के दौरान निधन हो गया।परिवार में दो पुत्र व दो पुत्री समेत पत्नी छोड़ गए।निधन की सूचना पर ग्राम प्रधान संघ के जिलामहामंत्री मधुवन यादव के नेतृत्व में आस पास के ग्राम प्रधान घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।ब्लाक हरहुआ के प्रांगण में बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शान्ति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।शोकसभा में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री मधुवन यादव,एडीओ आइएसबी रवि प्रकाश सिंह,एडीओ पंचायत रवि सिंह,प्रधान रविन्द्र यादव,दीपक चौहान,आशीष राजभर,प्रधान प्रतिनिधी भगत यादव,राजनारायण पटेल,संजय कुमार,बांकेलाल कन्नौजिया,सचिव संजय कुमार सोनकर,गणेशपटेल,राजकुमार,संजय यादव,मुकेश,अवधेश,दिनेश राजभर सहित ब्लाक के समस्त कर्मचारी गण चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


