spot_img
18 C
Varanasi
Saturday, March 7, 2026

Buy now

spot_img

संदिग्ध परिस्थिति में खड़ी स्कूली बस में लगी आग जलकर हुई खाक ग्रामीणों ने पानी फेंक बुझाई आग

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कंशरायपुर (अरका) में लबे सड़क शुक्रवार को खड़ी वाराणसी पब्लिक स्कूल बंगालीपुर राजातालाब के बस में अचानक आग लग गयी ग्रामीणों ने तत्काल बस चालक दीपचंद उर्फ दीपक को आग लगने की सूचना दी जिस पर तत्काल पास के घर से पहुँचे बस चालक दीपचंद व ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक आगे का इंजन केबिन व अंदर की शीट जलकर राख हो गयी थी संयोग अच्छा रहा कि बस में बच्चे सवार नही थे नही बड़ी घटना घट सकती थी।

बस में आगजनी की जानकारी मिलते ही स्कूल के स्टॉप अभिषेक दीक्षित व राजकुमार मौके पर पहुँचे और डायल 112 पर सूचना दिए मौके पर पहुँची डायल 112 ने जाँच पड़ताल की।स्कूल प्रबंधन के अनुसार लगभग ढाई से तीन लाख रुपये की क्षति हुई है।स्कूल प्रबंधन ने मिर्जामुराद थाना पहुँच प्रार्थना पत्र देने का प्रयास किया लेकिन मिर्जामुराद पुलिस द्वारा प्रिंसिपल से प्रमाणित व स्कूल के पैड पर जानकारी लिखकर देने की बात कहकर वापस कर दिया और शनिवार को तहरीर देकर इत्तेफाकिया लिखवाने की बात कही।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp