spot_img
39.4 C
Varanasi
Thursday, June 11, 2026

Buy now

spot_img

दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट दोनों पक्षो से आधा दर्जन लोग घायल जाँच में जुटी पुलिस

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मिर्जामुराद अंतर्गत कछवा रोड स्थित पुलिस बूथ के पीछे शुक्रवार शाम दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर मारपीट हो गई।इस दौरान लाठी डंडे और ईंट-पत्थर भी चले जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए।सूचना मिलने पर मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया।बताया गया कि कछवा रोड स्थित पुलिस बूथ के पीछे आशीष मोदनवाल की नाश्ते की दुकान है।

वहीं पास में कैलाश की समोसा और मिठाई की दुकान भी लगती है।सुबह दोनों पक्षों के बीच दुकान और काउंटर लगाने को लेकर कहासुनी हो गई थी।विवाद की सूचना चौकी पर भी दी गई थी लेकिन उस समय मामला शांत करा दिया गया।शाम होते-होते दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए।काउंटर रखने को लेकर कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया और दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे।इस दौरान एक पक्ष से आशीष,दीना,मुरली और मानसी घायल हो गए,जबकि दूसरे पक्ष से कैलाश,शिवम और आयुष को भी चोटें आईं।बताया गया कि किसी का सिर फट गया तो किसी के हाथ में गंभीर चोट आई।

घटना की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया जहां उनका उपचार कराया गया।इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह हुए विवाद के बाद यदि समय रहते सख्त कार्रवाई की जाती तो शाम तक मामला इतना नहीं बढ़ता।पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी लेकर दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।क्षेत्र में घटना के बाद कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा हालांकि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति सामान्य कर दी गई।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp