spot_img
24.1 C
Varanasi
Wednesday, April 29, 2026

Buy now

spot_img

व्यापार मंडल का भव्य होली मिलन समारोह रंग गुलाल के रंगीले महक से हुआ सरोबोर

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-फूलपुर व्यापार मंडल के तत्वावधान में होली मिलन समारोह भव्य रंग गुलालों के रंगीले महक से हुआ सराबोर गले मिलकर दिया एक दूसरों को बधाई।होली मिलन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कुमार गुप्ता,जिलाध्यक्ष शुभम सिंह एवं भाऊपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज पटेल बतौर अतिथि उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता फूलपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष जीतेंद्र जायसवाल उर्फ ‘सपालू’ ने किया।संरक्षक मुन्ना चौरसिया और भानु सेठ की विशेष उपस्थिति ने होली की महक को बढ़ाने का कार्य किया।समारोह में व्यापारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द,प्रेम,भाई-चारे व एकता का संदेश दिया।होली मिलन समारोह में व्यापारियों की भागीदारी ने यह साबित कराकर लोंगो का दिल जीतने का कार्य किया।फूलपुर व्यापार मंडल के राजकुमार गुप्ता,मल्लू विश्वकर्मा,सोनू सेठ,विक्की गौड़,ऋषभ अग्रहरि सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सैकड़ों व्यापारी आपसी प्रेम व सद्भाव के साथ उपस्थित रहे।कार्यक्रम के संगीतमय माहौल में बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ लोगों में मिलकर झूमा।शानदार मिलन समारोह आयोजन के दौरान सभी अतिथियों और व्यापारियों के लिए नाश्ते में 56 भोग की विशेष व्यवस्था की गई थी जिसने स्वाद के साथ प्रेम का इजहार किया।जिसकी चर्चाएं खास और सराहनापूर्ण रही।होली मिलन समारोह के समापन अवसर पर देशभक्ति गीत गाकर लोगो ने टी 20 में भारत की जीत के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp