spot_img
39 C
Varanasi
Sunday, June 14, 2026

Buy now

spot_img

भैंस के मांस की बिक्री की सूचना पर पुलिस का छापा एक व्यक्ति हिरासत में

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-लोहता थाना क्षेत्र अंतर्गत अकेला चौकी के पास स्थित मंगलपुर इलाके में कथित रूप से भैंस के मांस की बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह छापेमारी की।सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और बरामद मांस के नमूनों को जांच के लिए भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध तरीके से मांस की बिक्री किए जाने की सूचना पुलिस को दी गई थी।सूचना मिलते ही लोहता थाना प्रभारी और संबंधित चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की।पुलिस की कार्रवाई के दौरान वहां से आरिफ नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया,जो कथित तौर पर मांस बेचने का काम कर रहा था।सूत्रों के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति वाराणसी के कचहरी क्षेत्र से मांस लाकर मंगलपुर इलाके में बेचने का कार्य करता था।छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां से मांस के कई टुकड़े भी मिले,जिन्हें कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मांस किस पशु का है और इसे कहां से लाया गया था।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक और पशु चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल तो नहीं है।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से संदिग्ध तरीके से मांस की बिक्री की शिकायत मिल रही थी,जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस घटना के बाद इलाके में काफी चर्चा का माहौल है।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अगर कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से मांस बिक्री या अन्य गैरकानूनी कार्यों में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp