spot_img
22.4 C
Varanasi
Wednesday, March 11, 2026

Buy now

spot_img

देउरा में युवती के अपहरण का प्रयास दो बाइक सवारो पर राजातालाब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जाँच पड़ताल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र अंतर्गत देउरा गांव के पास सड़क पर शाम के समय एक युवती को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।देउरा निवासी कविता पटेल पुत्री स्वर्गीय अभयनारायण अपने घर से पाही की ओर जा रही थीं।पाही से करीब 200 मीटर पहले स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पहुंचे और युवती को जबरन खींचकर बाइक पर बैठाने का प्रयास करने लगे।युवती द्वारा विरोध करते हुए धक्का देने पर दोनों युवक उसे छोड़कर मौके से भाग निकले।पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि भागते समय दोनों युवकों का चेहरा पहचान में आ गया।उनकी पहचान काजू राजभर और साहिल राजभर निवासी सोनवरसा,चौबेपुर के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलने के बाद राजातालाब थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण के प्रयास से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp