एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-कंपोजिट विद्यालय जंसा की होनहार छात्रा नैंसी मौर्या को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ में प्रगति: आत्मसम्मान कार्यक्रम 2026 में आमंत्रित कर शिक्षा अधिकारियों द्वारा गोल्ड मेडल देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर बातचीत में नैंसी मौर्या और परिवार ने बताया कि आज उनके अंदर जो इच्छाशक्ति और क्षमता विकसित हुई है,उसमें हमारे क्षेत्र में कार्य कर रहे सम्राट स्पोर्ट्स फाउंडेशन का विशेष योगदान है।इसी फाउंडेशन के माध्यम से उन्हें प्रेरणा और मार्गदर्शन मिला,जिसकी बदौलत वे आज इस मुकाम तक पहुँच पाई हैं।

नैंसी मौर्या को इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।सम्राट स्पोर्ट्स फाउंडेशन परिवार को भी इस प्रेरणादायक कार्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।


