spot_img
30.6 C
Varanasi
Thursday, March 12, 2026

Buy now

spot_img

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का प्रतिनिधि मण्डल पहुँचा वाराणसी डीएम कार्यालय महिला एसडीएम को सौंपा तीन सूत्रीय माँग पत्र

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश से सम्बद्ध समस्त निजी विद्यालय के तीन सूत्रीय माँग पत्र को लेकर गुरुवार को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राम आसरे पटेल के नेतृत्व व अध्यक्षता में दर्जनों स्कूल के प्रबंधक/प्रिसिंपल/मैनेजिंग डायरेक्टर जिलाधिकारी वाराणसी कार्यालय रायफल क्लब पहुँच डीएम से सम्बोधित तीन सूत्रीय माँग पत्र ज्ञापन महिला एसडीएम को सौप समस्या समाधान कराने का माँग किया महिला एसडीएम ने माँग पत्र लेते हुए सभी को आशस्वत किया कि माँग पत्र डीएम महोदय को देकर समस्या समाधान कराने का कार्य करेंगी।तीन सूत्रीय माँग पत्र में मुख्य रूप से पहला माँग सत्र 2025-26 का आरटीई शुल्क प्रतिपूर्ति कहीं किसी विद्यालय को निर्धारित छात्र संख्या से कम तो कहीं एकदम नहीं प्राप्त हुई हैं।

जिससे विद्यालयों के सामने आर्थिक अस्थिरता की स्थिति उत्पन्न हो गई है।कई विद्यालयों को इसके पूर्व के सत्र का भी आरटीई शुल्क प्रतिपूर्ति प्राप्त नहीं हुई हैं।दूसरा माँग नगर निगम अथवा शहरी सीमा से जुड़े समस्त निजी विद्यालयों का हाउस टैक्स माफ होने की तरह ही कुड़ा टैक्स,सीवर टैक्स,वाटर टैक्स भी मॉफ किया जाए क्योंकि निजी विद्यालय समाज सेवा का कार्य करते है और तीसरा माँग यह रहा कि सत्र 2025-26 का अभिभावक गण को दी जाने वाली सहयोग राशि रूपया 5000 अभी तक अभीभावक गण को प्राप्त नहीं हुई है।जिससे अभीभावक गण के सामने भी आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है रहा।निजी विद्यालयों के हित में उपरोक्त प्रार्थना पत्र पर विचार करते हुए निजी विद्यालयों से संबंधित समस्याओं का निराकरण कराने के बाबत उपस्थित लोगों ने माँग किया है।इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राम आसरे पटेल,जिला अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन महिला वाराणसी रुद्राणी हिलाल बिंद,महासचिव प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन नरेंद्र शर्मा,लाल बहादुर प्रजापति,विनोद कुमार विश्वकर्मा,अनिल सिंह,राम सकल सिंहअवधेश मौर्य इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp