एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया पुलिस टीम द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में फरार आरोपी सतीश कुमार राजभर 23 वर्ष निवासी काशीपुर टिकरी थाना चितईपुर वाराणसी को भदवर से गिरफ्तार करते हुए,पीड़िता/अपहृता को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त किया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को गायब किशोरी की माँ बबिता देवी ने थाना रोहनिया पहुँच प्रार्थना पत्र देते हुए नाबालिग बेटी के गायब होने व अपने मायके काशीपुर टिकरी थाना चितईपुर के रहने वाले सतीश कुमार राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।रोहनिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल में जुटी थी कि गुरुवार को सतीश कुमार राजभर व पीड़िता/अपहृता किशोरी को रोहनिया पुलिस ने भदवर से गिरफ्तार/बरामद करने में सफलता प्राप्त किया है।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,चौकी प्रभारी भदवर दिनेश कुमार त्रिपाठी,हेड कांस्टेबल संजय चौहान,कांस्टेबल विकास प्रताप सिंह,महिला कांस्टेबल आकांक्षा सिंह शामिल रही।


