spot_img
21 C
Varanasi
Monday, March 16, 2026

Buy now

spot_img

भष्ट्राचार चरम पर:बरईपुर डिवीजन में तैनात लेखाकार की जाँच करेंगे पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी आईएएस शंभु कुमार जांच रिपोर्ट का इंतजार,ऊर्जा मंत्री ने लिया मामले का संज्ञान

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-बरईपुर डिवीजन में तैनात लेखाकार की जाँच करेंगे पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी शंभु कुमार जांच रिपोर्ट का इंतजार,ऊर्जा मंत्री ने लिया मामले का संज्ञान।आपको बता दे कि विद्युत वितरण खंड-द्वितीय (बरईपुर) में तैनात लेखाकार अरविंद कुमार की ऊर्जा मंत्री से शिकायत की गई है।शिकायती पत्र के साथ गलत तरीके से संशोधित किये बिजली बिल के साक्ष्य भी सौंपे गए हैं।इस पर पावर कारपोरेशन के चेयरमैन आईएएस डॉक्टर आशीष कुमार गोयल ने पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी 2010 बैच के आईएएस शंभु कुमार को पत्र जारी कर जांच का आदेश दिया है।आरोप लगाया गया है कि लेखाकर अरविंद कुमार कई वर्षों से बरईपुर डिविजन में तैनात हैं।उसने अभियंताओं से सांठगांठ कर 1,32,457 रुपये का बिल संशोधित कर 25 हजार कर दिया।यह बिल 83 महीने का था।इसी तरह 1,75,050 रुपये का बिल महज दस हजार रुपये का कर दिया।यह 55 महीने का था।जबकि 42 महीने का 1,20,041 रुपये बिल निर्गत किया गया था।इसे संशोधित कर 72,000 रुपये कर दिया गया।यही नहीं बिना जेई की साइड रिपोर्ट के चार कनेक्शन की पीडी (अस्थायी विद्युत विच्छेदन) फाइनल कर दी।उपभोक्ताओं से वसूली तो की,लेकिन राजस्व जमा नहीं किया गया जो भष्ट्राचार को उजागर करता नजर आ रहा है।विदित हो कि पूर्वांचल विधुत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी श्री शंभू कुमार अपनी बेहतर कार्य प्रणाली और भ्रष्टाचारी अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही करते हुए अपनी बेहतर छवि का प्रदर्शन किये है और आगे भी कर रहे हैं,अगर उनको जांच किसी अधिकारी कर्मचारी की मिली तो वह बेहद ईमानदारी से जांच करते हुए दोषी पाए गए अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही भी करते हैं।अब देखना यह है कि बरईपुर डिविजन में तैनात लेखाकर अरविंद कुमार की कार्यप्रणाली कहा तक सही है और बीते 6 से 7 वर्षो से डिवीजन में रहकर नौकरी के दौरान उनके चल अचल संपत्ति का ब्यौरा क्या आता है यह आने वाला समय व एमडी की जाँच रिपोर्ट ही बतायेगी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp