spot_img
21 C
Varanasi
Monday, March 16, 2026

Buy now

spot_img

एकता व विकास दिवस के रूप में मनाया यशस्वी ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह का अवतरण दिवस

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-काशी की प्राण स्थली वाराणसी में स्थित आदर्श मॉडल ब्लॉक सेवापुरी के आदर्श रूप में विकसित हो रहे ग्राम पंचायत जगापट्टी के ग्राम सचिवालय पर रविवार को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित जगापट्टी के ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव के 53 वें जन्म दिन अवसर पर ग्राम पंचायत के युवाओं के द्वारा बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास वातावरण के बीच मनाया गया।इसके पूर्व युवाओं के द्वारा रामेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक कर यशस्वी ग्राम प्रधान के आजीवन विजेता के साथ लम्बे उम्र की कामना की गयी।ग्राम पंचायत जगापट्टी के युवाओं ने यशस्वी ग्राम प्रधान के जन्मदिन अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने गांव को चौतरफा विकास की कड़ी से जोड़ने,शक्तिशाली बनाने, गांव को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने,कोट कचहरी,थाना चौकी से मुक्त रखने,प्रगति के पथ पर चलने सहित अन्य मनोकामना पूर्ण करने के लिए माता तुलजा दुर्गा भवानी व रामेश्वर महादेव से प्रार्थना कर उनके दीर्घायु की कामना की गई।

कार्यक्रम में “कामयाबी के हर शिखर पर आपका नाम होगा,आप के हर कदम पर दुनिया का सलाम होगा”।आदि नारा के साथ मन्दिर परिसर में 53 दीप जलाकर उनके दीर्घायु की कामना की।गांव में छुटे हुए विकास कार्यों को पूरा करने के लिए दुबारा प्रधान बनाने का लोगों ने संकल्प लिया।इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी श्याम नारायण,राजेंद्र सिंह,लालजी माली,महेंद्र माली,राकेश सिंह,कल्लू यादव,सत्यम सिंह,सतीश कुमार सरोज,प्रदीप माली,विनोद माली,आशीष सिंह,लाला सिंह,तुषार सिंह,भरत माली,शशि कुमार पासवान,आशीष कुमार सरोज,प्रदीप यादव,विनोद कुमार टेलर,बबलू राम,केशव माली,किशन माली,रामआसरे विश्वकर्मा,दीपू यादव,क्षेत्र पंचायत सदस्य उर्मिला देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp