spot_img
21 C
Varanasi
Monday, March 16, 2026

Buy now

spot_img

विद्यापीठ गंगापुर परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-महाराजा डॉक्टर विभूति नारायण सिंह गंगापुर परिसर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का सातवाँ दिन “समापन दिवस” रविवार को सम्पन्न हुआ।सात दिनों तक चले इस शिविर में स्वयंसेवकों ने विभिन्न सामाजिक,सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई।समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रो अनुराग सिंह प्रबंध अध्ययन संस्थान काशी हिन्दू विश्वविद्यालय उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने एनएसएस के सातों उद्देश्यों को विस्तार से समझाते हुए स्वयंसेवकों को समाज सेवा की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रिंकी सिंह,राजनीति विज्ञान विभाग ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एनएसएस शिविर के सात दिनों के दौरान स्वयंसेवकों के रहन-सहन,आपसी सहयोग और मित्रता की भावना ने एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया।उन्होंने स्वयंसेवकों की सक्रियता और अनुशासन की सराहना की।कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर प्रभारी डॉ मनीष कुमार सिंह ने की।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने एनएसएस में अनुशासन और सेवा भावना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।समारोह के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया,जिसमें गीत,कविता पाठ,नृत्य तथा अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इन कार्यक्रमों ने समापन समारोह को और अधिक आकर्षक एवं जीवंत बना दिया।कार्यक्रम के अंत में डॉ रमेश मिश्रा ने उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अविनाश सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर सभी कार्यक्रम अधिकारी डॉ राम प्रकाश सिंह यादव,डॉ रमेश मिश्रा,डॉ महेश कुमार,डॉ राजेश कुमार,सुमित घोष,डॉ बेबी चौरसिया तथा बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।समापन अवसर पर स्वयंसेवकों ने शिविर के अनुभव साझा किए और समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp