spot_img
23.6 C
Varanasi
Friday, October 23, 2026

Buy now

spot_img

मोहनसराय फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के दौरान दो घंटा वाहनों का आवागमन रहा बाधित हाईवे पर वाहनों की लगी रही लंबी कतार राहगीर हुए परेशान

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया क्षेत्र के मोहनसराय हाईवे स्थित चौराहे पर राहगीरों को पैदल चौराहा पार करने हेतु बनाये जा रहे फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान क्रेन द्वारा सेटिंग करते मंगलवार की भोर से 7 बजे सुबह तक लगभग दो घंटा हाईवे पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा।जिससे हाईवे तथा सर्विस रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी जिसके दौरान राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।पैदल फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए बगल में पहले से ही नीचे जमीन पर लोहे के गटर को कर्मचारियों द्वारा वेल्डिंग कर दो भागों में बनाया गया था जिसे हाईवे पर बनाए गए पिलर पर रखकर सेटिंग करने के लिए कर्मचारियों ने वाहनों का आवागमन रोक कर चार क्रेन की मदद से कुशलता पूर्वक हाईवे के दोनों तरफ बने लोहे के पिलर पर सेटिंग किया गया।इस दौरान लगभग दो घंटे बाद वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से चालू हुआ।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp