spot_img
28.1 C
Varanasi
Friday, May 1, 2026

Buy now

spot_img

बड़ौरा में अवैध गैस रिफलिंग के दुकान पर छापेमारी मचा हड़कम्प एक भरा व चार खाली सिलेंडर हुआ बरामद बाप बेटे फरार

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

छापेमारी के दौरान उपस्थित जंसा पुलिस व खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम।

वाराणसी/-जंसा थाना क्षेत्र के बड़ौरा बाजार में मंगलवार को मुन्नी लाल होम अप्लायसेन्स के दुकान पर अवैध गैस रिफलिंग की गोपनीय सूचना पर खाद्य आपूर्ति विभाग के टीम द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह के निर्देश पर छापेमारी की गयी, छापेमारी के दौरान दुकान संचालक व मुन्नी लाल विश्वकर्मा व आशीष विश्वकर्मा मौके से फरार हो गए।

टीम ने छापेमारी के दौरान 1 भरा गैस सिलेंडर व 4 खाली गैस सिलेंडर सहित अवैध गैस रिफलिंग यंत्र व पेचकस बरामद किया।वही क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजातालाब गुलाब चंद ने बताया कि सभी सिलेंडर बाथरूम से बरामद किए गए है,दोनों बाप बेटे के खिलाफ जंसा थाने में सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया जायेगा।

क्षेत्रीय लोगो का कहना रहा कि जिस दुकान पर छापेमारी की गई है वह सीएनजी ऑटो में भी अवैध गैस भरता है जिसका वीडियो बीते दिनों सोसल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।छापेमारी के दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजातालाब गुलाब चंद,पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र कुमार,विकास यादव,जंसा थाने से एसआई अजय कुमार यादव,हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार यादव,महिला कांस्टेबल सविता,अखिलेश नाथ दूबे रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp