spot_img
37 C
Varanasi
Tuesday, March 17, 2026

Buy now

spot_img

ग्राम पंचायत अईली में चिरईगांव के बैनर तले महिला दिवस का किया गया भव्य आयोजन

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत अईली में चिरईगांव के बैनर तले महिला दिवस का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन सुजीत कुमार द्वारा किया गया,जिन्होंने सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें मंच पर आमंत्रित किया।कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई।इसके पश्चात धर्मेंद्र कुमार पटेल द्वारा संस्था के कार्यों एवं सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ मोहम्मद आरिफ (सेवानिवृत्त प्रोफेसर,इतिहास विभाग बीएचयू) ने अपने संबोधन में महिला नेतृत्व,महिलाओं की सामाजिक भूमिका एवं सशक्तिकरण पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए और समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।इसके बाद रणजीत कुमार द्वारा महिला संगठन एवं स्वयं सहायता समूहों की भूमिका तथा महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण में उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी साझा की गई।कार्यक्रम में अमरजीत यादव,जयप्रकाश कुमार,शकुन्तला देवी एवं पूजा पटेल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता निशा पटेल द्वारा की गई।इस अवसर पर पूरे ग्राम पंचायत क्षेत्र से लगभग 250 महिला एवं पुरुषों की सक्रिय भागीदारी रही।कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन सामाजिक कार्यकर्ती सुनीता की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।यह कार्यक्रम महिलाओं के अधिकार,नेतृत्व एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp