spot_img
29.1 C
Varanasi
Wednesday, March 18, 2026

Buy now

spot_img

आलमारी से लाखों के आभूषण चोरी पीड़ित ने अपने भांजे के दोस्त के खिलाफ रोहनिया में दर्ज कराया चोरी का मुकदमा

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया थाना क्षेत्र के देल्हना निवासी आशीष कुमार चौहान के आलमारी से लाखो का आभूषण हुआ चोरी,पीड़ित ने अपने भांजे के दोस्त धर्मेन्द्र कुमार करसड़ा के खिलाफ रोहनिया में तहरीर देकर दर्ज कराया चोरी का मुकदमा जाँच में जुटी रोहनिया पुलिस।प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष कुमार चौहान पुत्र बच्चालाल चौहान ग्राम देल्हना थाना रोहनियाँ ने रोहनिया पुलिस को दिए हुए तहरीर में बताया है कि बीते 15 मार्च 2026 को मैने अपनी आलमारी खोला तो उसमे रखा जेवर जिसमें एक जोड़ी चाँदी का पायल,एक जोडी छाड़ा चाँदी का,एक मंगलसूत्र सोने का व एक नथियाँ सोने का चाँदी का एक करधनी किसी के द्वारा चोरी कर लिया गया है मैने जानकारी की तो मालूम हुआ कि मेरा भान्जा अमन मेरे घर पर रहकर पढ़ाई करता है जिसका मित्र धर्मेन्द्र कुमार जो ग्राम-करसड़ा थाना रोहनिया वाराणसी का रहने वाला है अकसर मेरे घर पर आता जाता रहता है मुझे शंका है कि धर्मेन्द्र ने ही मेरे जेवर चोरी किये है।रोहनिया पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर धर्मेन्द्र कुमार करसड़ा के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp