एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-बीते पाँच दिनों पूर्व रोहनिया थाना क्षेत्र के देल्हना निवासी आशीष कुमार चौहान के आलमारी से गायब हुए लाखो के आभूषण को जहाँ रोहनिया पुलिस ने गुरुवार को सकुशल बरामद किया है वही आभूषण चोरी करने वाले आरोपी धर्मेन्द्र कुमार निवासी करसड़ा 20 वर्ष को खुशीपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।बीते 17 मार्च 2026 को पीड़ित आशीष कुमार चौहान ने अपने भांजे के दोस्त धर्मेन्द्र कुमार करसड़ा के खिलाफ रोहनिया में तहरीर देकर आलमारी से आभूषण चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया था।चोरी का मुकदमा दर्ज कर रोहनिया पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी थी कि चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन गुरुवार को सफलता प्राप्त हुआ और आभूषण बरामद करते हुए आरोपी को रोहनिया पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष कुमार चौहान पुत्र बच्चालाल चौहान ग्राम देल्हना थाना रोहनियाँ ने रोहनिया पुलिस को दिए हुए तहरीर में बताया था कि बीते 15 मार्च 2026 को मैने अपनी आलमारी खोला तो उसमे रखा जेवर जिसमें एक जोड़ी चाँदी का पायल,एक जोडी छाड़ा चाँदी का,एक मंगलसूत्र सोने का व एक नथियाँ सोने का चाँदी का एक करधनी किसी के द्वारा चोरी कर लिया गया है मैने जानकारी की तो मालूम हुआ कि मेरा भान्जा अमन मेरे घर पर रहकर पढ़ाई करता है जिसका मित्र धर्मेन्द्र कुमार जो ग्राम-करसड़ा थाना रोहनिया वाराणसी का रहने वाला है अकसर मेरे घर पर आता जाता रहता है मुझे शंका है कि धर्मेन्द्र ने ही मेरे जेवर चोरी किये है।रोहनिया पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर धर्मेन्द्र कुमार करसड़ा के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी थी।गिरफ्तार आरोपी धर्मेंद्र ने पुलिस के पूछताछ में बताया कि अमन मेरा दोस्त है।बीते 15 मार्च 2026 को मैं उसके घर गया था और मौका पाकर मैंने उसके घर की आलमारी में रखे जेवर चुरा लिये थे,जिन्हें मैंने अपने घर पर छुपा कर रखा था।मौका पाकर गुरुवार को बेचने जा रहा था की आप लोगों द्वारा मुझे पकड़ लिया गया।गिरफ्तार व आभूषण बरामद करने वालो में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,चौकी प्रभारी भदवर दिनेश त्रिपाठी,उप निरीक्षक महेन्द्र यादव,उप निरीक्षक दिनेश सिंह,हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार,कांस्टेबल रानु कुमार,कांस्टेबल पंकज सर्विलांस सेल शामिल रहे।


