spot_img
29.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026

Buy now

spot_img

शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती के वाहन का शीशा तोड़कर बैग सहित कीमती समान व नकदी चोरी

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के राजातालाब सब्जी मंडी के पास गुरुवार को सुबह 10 बजे पेट्रोल पम्प पर खड़े किये गए चार पहिया वाहन से चोरों ने शंकराचार्य का महत्वपूर्ण सामान चोरी कर लिया।इस संबंध में शंकराचार्य ने राजातालाब थाने को लिखित शिकायत दी है।शंकराचार्य नरेंद्रानंद की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।तहरीर में बताया गया है कि चोरों ने नगद ₹15000,एक चांदी का गिलास,पोस्ट आफिस का फिक्स डिपाजिट,15 पीस रुद्राक्ष की माला, चाबी का गुच्छा निकाल लिया।

दिनदहाड़े हुए इस घटना से सुमेरपीठ के शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती आहत दिखे।इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें तहरीर प्राप्त हुई है मामले की जांच कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप पर गाड़ी खड़ी करके बगल में सब्जी मंडी में सब्जी की खरीदारी के लिए गए थे वापस लौटने पर देखा कि गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और बैग गायब था।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp