spot_img
29.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026

Buy now

spot_img

विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला:पहले भी दर्ज हुआ था मुकदमा समझौते के बाद दोबारा शुरू हुआ उत्पीड़न चार पर केश

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है।पीड़िता दीपिका सिंह ने अपने पति अभिषेक सिंह,सास सुमन सिंह,ससुर दिनेश सिंह और ज्येष्ठ युवराज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता के अनुसार वर्ष 2020 में शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा कम दहेज का ताना देकर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा।आरोप है कि मायके से अतिरिक्त पैसे लाने का दबाव बनाया जाता था।इस दौरान वर्ष 2024 से 2025 के बीच कई बार ऑनलाइन माध्यम से पैसे भी दिए गए,लेकिन इसके बावजूद आरोपितों का व्यवहार नहीं बदला।पीड़िता का कहना है कि उसका पति शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता था और ससुराल के अन्य सदस्य भी उसका साथ देते थे।विरोध करने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी जाती थी।जब पीड़िता ने दोबारा पैसे मंगाने से साफ इंकार किया तो आरोप है कि सभी ने मिलकर उसकी पिटाई की,जिससे उसे चोटें आईं।पीड़िता ने यह भी बताया कि इससे पहले भी ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया था।उस समय पंचायत के बाद आरोपितों ने सुधार का आश्वासन दिया था,लेकिन कुछ समय बाद फिर से वही उत्पीड़न शुरू हो गया।आरोप है कि हालिया घटना के बाद ससुराल पक्ष ने पीड़िता के गहने और स्त्रीधन छीन लिए और दोनों बच्चों को अपने पास रख लिया।इसके बाद उसे जबरन वाहन में बैठाकर मातलदेई चौराहे के पास छोड़ दिया गया।वहां से किसी तरह वह अपने मायके पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।इस संबंध में राजातालाब थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp