एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर मनरेगा मजदूर यूनियन व समता किशोरी युवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में तथा संयोजक सुरेश राठौर के नेतृत्व में महिला मजदूर अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन में भारी संख्या में आयी हुई महिलाओं ने एक स्वर में अपने अधिकार और हक के लिए आवाज उठाते हुए मनरेगा कानून वापस लेने की मांग को उठायी।मनरेगा मज़दूर यूनियन की नेता रेणु ने कहा कि हम मज़दूरों से बिना पूछे,असंवैधानिक तरीकों से हमारे नरेगा कानून को खत्म कर दिया गया वो हमारे साथ केंद्र सरकार द्वारा किया गया सबसे बड़ा धोखा है नया कानून वीबी ग्राम जी मज़दूरों से रोज़गार के हक़ को छीन रहा है और अब रोज़गार मिलना सरकार की मेहरबानी पर टिका रहेगा।कार्यक्रम का संचालन करते हुए संयोजक सुरेश राठौर ने कहा कि आज भारत में गैरबराबरी अंग्रेज़ी हुकूमत जितनी है जहाँ अमीर और गरीब के बीच दूरी बढ़ती जा रही है।सम्मेलन में पहुंचे रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल को महिलाओं ने अपनी विभिन्न मांग पत्र को दिया।विधायक ने उक्त मांग पत्र को जायज बताते हुए मुख्यमंत्री के पास भेजने हेतु आश्वासन दिया।सम्मेलन के दौरान प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल,सुरेश राठौर,राजीव यादव,राष्ट्रीय संयोजक अरविंद मूर्ति,सर्व सेवा संघ से अरविंद अंजुम,राजशेखर,अमीर गर्ग अनूप श्रमिक,योगीराज पटेल,राजकुमार,पूजा,अनिल,मुश्तफा,आशा,चंदा,सावित्री,शीला,कलावती,निर्मला,राधिका,कविता,सपना,नेहा,ज्योति,जीरासहित हजारों महिला मजदूर शामिल हुए।


