spot_img
23.7 C
Varanasi
Monday, March 23, 2026

Buy now

spot_img

गरीबों, महिला उत्पीड़न, बाल शोषण की समस्याओं को फाउंडेशन दूर करने का कार्य करेगी…..आशा यादव

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आशा ए-वन फाउंडेशन की ओर से रविवार को दादूपुर स्थित शिव धाम पैलेस में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के एक दर्जन से अधिक पदाधिकारियों और लगभग तीस सदस्यों को अंगवस्त्र,स्मृति चिन्ह और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया।फाउंडेशन की संस्थापिका आशा यादव एवं अन्य पदाधिकारियों ने उनकी आरती भी की।कार्यक्रम में उपस्थित दर्जनों महिलाओं को भी माला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।फाउंडेशन के संयोजक डॉ सर्वोदय सिंह ने बताया कि वर्ष 2026 में दिव्यांग व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें कौशल आधारित शिक्षा दी जाएगी।तथा उनके लिए आवश्यक सहायता की व्यवस्था भी की जाएगी।संस्थापिका आशा यादव ने कहा कि फाउंडेशन गरीबी,अशिक्षा,बेरोजगारी,महिला उत्पीड़न,बाल शोषण और पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा।कार्यक्रम में हरहुआ और चिरईगांव ब्लॉक के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने भाग लिया।इस दौरान रेखा सिंह,जिला अध्यक्ष सर्वेश यादव,निशा कुमारी,सहदेव यादव,कमलेश व ओम प्रकाश सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता अशोक सिंह ने किया।इस मौके पर ललिता कुमारी,गीतांजलि,लक्ष्मी वर्मा,संजू देवी,नीतू देवी,रेखा देवी,दीपिका सिंह,पूनम सिंह,सुमन रावत जानकी,आकांक्षा मौर्य,सरिता,और विश्वेश्वर सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp