एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जंसा थाना क्षेत्र के खेमापुर गाँव निवासी पीड़ित विनोद कुमार गोंड सहित दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील राजातालाब पहुँच सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर दिवसाधिकारी एसडीएम राजातालाब को प्रार्थना पत्र देकर लेखपाल खेमापुर वंदना कुमारी पर लगाया गलत पैमाइश करने का गम्भीर आरोप एसडीएम ने लिया मामले का संज्ञान जांचोपरांत आवश्यक कार्यवाही का दिए सम्बंधित को दिशा निर्देश।प्राप्त जानकारी के मुताबिक एसडीएम राजातालाब को दिए गए पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि पिछले सम्पूर्ण समाधान दिवस पर राजस्व गाँव खेमापुर में स्थित आराजी नम्बर 218 रकबा 73 हे यानी 6 बिस्वा कुछ प्वाइंट राजस्व अभिलेख में अंकित सरकारी गड़हा है जिस पर से अतिक्रमण को रोकने हेतु सीमांकन कर अतिक्रमण मुक्त व अतिक्रमणकारी के विरूद्ध कार्यवाही करने की प्रार्थना किया था लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल अतिक्रमणकारियों व ग्राम प्रधान से मिलकर एक औपचारिक सीमांकन करके गलत रिपोर्ट एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत किया है,गड़हे की पूरी रकबा नहीं पाया गया है।

जबकि वास्तविकता यह है कि उक्त गड़हा लगभग अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण किया गया है।वही इस बाबत एसडीएम राजातालाब ने कहा कि प्रकरण की जानकारी हुई है जांचोपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी,अगर सरकार गडहा पर अतिक्रमण पाया गया तो अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ भी विभागीय कार्यवाही की जायेगी।शिकायती पत्र देने वालो में मुख्य रूप से विनोद कुमार गोंड,शिव बच्चन,राजकुमार गुप्ता,अजीत कुमार,नीलेश कुमार,अनिल,विजयी शामिल रहे।


