spot_img
23.9 C
Varanasi
Tuesday, March 24, 2026

Buy now

spot_img

पयागपुर स्कूल के संस्थापक को फोन पर मिली पूर्व के मुकदमे में बैठकर समझने की धमकी मुकदमा दर्ज,बीते पांच दिन पूर्व स्कूल में हुई थी मारपीट दो आरोपी भेजे जा चुके है जेल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-श्रीप्रकाश इंटरमीडिएट कालेज पयागपुर के संस्थापक केशव प्रसाद को फोन पर मिली स्कूल परिसर में 18 मार्च 2026 को हुई मारपीट व दर्ज कराए हुए मुकदमे में बैठकर समझने सहित अन्य मामले की धमकी,राजातालाब पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शुरू की जाँच पड़ताल।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते पांच दिन पूर्व स्कूल परिसर में हुई थी मारपीट दो आरोपी भेजे जा चुके है जेल।

राजातालाब पुलिस को दिए हुए तहरीर में बताया गया है कि केशव प्रसाद के मोबाईल नम्बर 79050XXXXX पर सोमवार को समय लगभग 7.46 बजे शाम को मोबाइल नम्बर 99355XXXXX से फोन आया और फोन करने वाला ब्यक्ति मुकदमा अपराध संख्या 54/2026 के बाबत हुई घटना के सम्बन्ध में बैठ के समझने विषयक धमकी दी,फोन करने वाले ब्यक्ति के द्वारा यह भी बोला गया की समझोगे की बात कोर्ट मे समझोगे जिससे केशव प्रसाद व उनके परिवार में भय व डर का माहौल ब्याप्त हो गया,तत्काल केशव प्रसाद ने उपरोक्त घटना की सूचना राजातालाब पुलिस को लिखित रूप से देते हुए फोन करने वाले ब्यक्ति/मोबाईल नम्बर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की माँग किया।

पीड़ित केशव प्रसाद ने अपने तहरीर में यह भी लिखा है कि पूर्ण असुरक्षित है किसी प्रकार की गिरफ्तारी ना होने से लगातार दबाव बनाया जा रहा है।ऐसा प्रतीत होता है कि किसी भी समय जानलेवा जैसी पुनः घटना हो सकती है।वही इस बाबत प्रभारी निरीक्षक राजातालाब दयाराम का कहना रहा कि पूर्व में हुई मारपीट का मुकदमा श्री प्रकाश सिंह द्वारा दर्ज कराया गया था जिनमे दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दविश दे रही है जल्द ही उन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा,फोन पर धमकी देने वाले ब्यक्ति/मोबाईल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर जाँच की जा रही है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp