एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-विकास खण्ड हरहुआ के कम्पोजिट विद्यालय बेलवरिया में ग्राम प्रधान,स्थानीय प्राधिकारी निकाय के सदस्यों का ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों/योजनाओं डीबीटी के माध्यम से यूनिफार्म,स्कूल बैग,स्वेटर,जूता मोजा क्रय हेतु धनराशि का सीधे अभिभावकों के बैंक खाते में प्रेषित किया जाना,निपुण भारत मिशन,एसएमसी,बालिका शिक्षा,आऊट ऑफ स्कूल बच्चों हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं आपरेशन कायाकल्प विषयों पर ग्राम प्रधानों/स्थानीय प्राधिकारी को उन्मुखीकरण के तहत जानकारी कराया गया।

इसके माध्यम से विभागीय कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में अभिभावकों/समुदाय की सहभागिता पर विशेष ध्यान आकृष्ट किया गया। सेवामुक्त शिक्षकों का विदाई किया गया।कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि विनोद उपाध्याय,ब्लाक प्रमुख हरहुआ एवम बद्री प्रसाद खंड विकास अधिकारी हरहुआ द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।इस मौके पर शैलेन्द्र विक्रम सिंह राज्य पुरस्कार से पुरस्कृत अध्यापक,मयंक प्रकाश सिंह प्रअ ने अपने विचार रखे तथा खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ पंकज कुमार द्वारा ग्राम प्रधान मुर्दहां,करोमा,डिहवा,गोसाईपुर मोहाव,भौमी,पयागपुर,हरहुआ व अन्य ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानो का भी माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर आगामी 31 मार्च 2026 को सेवा मुक्त होने वाले 6 अध्यापको का भी विदाई समारोह किया गया।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से डॉ राजेश्वर सिंह,अनिल सिंह एआरपी,रणधीर सिंह एआरपी,शैलेश मिश्रा एआरपी,अरबिन्द सिंह राजीव सिंह,अजय श्रीवास्तव सहित समस्त प्रधानाध्यापक व नोडल प्रभारी उपस्थित रहे,कार्यक्रम का संचालन डॉ आशुतोष पाण्डेय ने किया।


