spot_img
31.1 C
Varanasi
Friday, March 27, 2026

Buy now

spot_img

आराजी लाइन ब्लाक सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान प्रशिक्षण का दो दिवसीय आयोजन

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत 2025-26 की वार्षिक योजना के अनुसार एक दो दिवसीय तकनीकी संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।यह प्रशिक्षण जिला पंचायत रिसर्च सेंटर के माध्यम से समस्त पंचायत सचिवों,पंचायत सहायकों और ग्राम प्रधानों के लिए था।इसका मुख्य विषय PFMS EGS और GEM इंटीग्रेशन था।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख प्रतिनिधि आराजी लाइन्स वाराणसी और निवर्तमान प्रदेश सचिव (पंचायत मंच) डॉ महेंद्र सिंह पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।

उन्होंने ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का उद्घाटन किया।प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित सभी सचिवों और पंचायत सहायकों को ई-ग्राम स्वराज के माध्यम से भुगतान करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।इसके अतिरिक्त,नौ प्रकार की थीम कार्ययोजना फीडिंग के संदर्भ में और जेम पोर्टल के उपयोग पर भी विस्तृत जानकारी दी गई।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी श्री सुरेंद्र यादव,सहायक विकास अधिकारी श्री सतीश कुमार मौर्य सहित विकासखंड के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp