spot_img
34.1 C
Varanasi
Thursday, March 26, 2026

Buy now

spot_img

उनतीस पुड़िया गांजा के साथ मिर्जामुराद पुलिस ने हरपुर-हरसोस बॉर्डर से पकड़ा गाँजा तस्कर

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मिर्जामुराद पुलिस ने एक युवक को 193 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।यह गिरफ्तारी मंगलवार रात हरपुर और हरसोस बॉर्डर के पास हुई। आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया गया।मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि खजुरी चौकी प्रभारी गणेश पटेल ने हरपुर अंडरपास के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली।सूचना के आधार पर पुलिस ने रोहनिया थाना क्षेत्र के दरेखू गांव निवासी उदयभान को हरपुर और हरसोस बॉर्डर से पकड़ा।उसके पास से एक लाल रंग के झोले में पुड़िया बनाकर रखा हुआ 193 ग्राम गांजा बरामद किया गया।पुलिस ने बुधवार को उदयभान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया।आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से चौकी प्रभारी खजुरी गणेश पटेल के साथ एसआई अविनाश कुमार सिंह,कांस्टेबल जितेंद्र कुमार यादव और रामाश्रय सरोज शामिल थे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp