spot_img
35.1 C
Varanasi
Saturday, April 11, 2026

Buy now

spot_img

नरोत्तमपुर में भीषण आग से चालीस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख किसानों का भारी नुकसान

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिहोरवाँ दक्षिणी के नरोत्तमपुर गांव मे शॉर्ट सर्किट से अचानक लगी आग से लगभग चालीस बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।इस भीषण घटना में गांव के कई किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।प्रभावित किसानों में राम बिहारी सिंह,सुभाष सिंह,ओंकार सिंह,मनोज सिंह और देवेंद्र सिंह शामिल हैं,जिनकी मेहनत की पूरी फसल कुछ ही समय में जलकर नष्ट हो गई।आग इतनी तेजी से फैली कि स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी प्रयास के बावजूद इसे समय पर नियंत्रित नहीं किया जा सका।सूचना मिलने पर प्रशासन और दमकल विभाग तथा बिजली विभाग के कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया,लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाए जाएं,ताकि भविष्य में किसानों को इस तरह के नुकसान का सामना न करना पड़े।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp