एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणामों में एस एस इंग्लिश स्कूल और एस एस ट्यूटोरियल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का मान बढ़ाया है।एस एस इंग्लिश स्कूल की छात्रा शिवानी मौर्या ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है वहीं अर्चित यादव ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।संस्थान की कोचिंग इकाई,एस एस ट्यूटोरियल्स का परिणाम भी बेहद गौरवशाली रहा।यहाँ के विद्यार्थियों ने अंकों की झड़ी लगा दी,जिनमें मुख्य रूप से राहुल 95 प्रतिशत,तन्मय 94.2 प्रतिशत,तन्या 93 प्रतिशत,यथार्थ 90.2 प्रतिशत,लिग्या 88.6 प्रतिशत,आदित्य 88.2 प्रतिशत,अंशिका 85 प्रतिशत

जयेश 84.6 प्रतिशत,विवेक पटेल 83 प्रतिशत,अक्षित 82.2 प्रतिशत इन सभी विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और गुरुजनों के मार्गदर्शन को सार्थक किया है।विद्यार्थियों की इस स्वर्णिम सफलता पर संस्था के निदेशक एस के सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी।उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता बच्चों के कड़े परिश्रम और शिक्षकों के सही दिशा-निर्देश का परिणाम है।उन्होंने विश्वास जताया कि ये बच्चे भविष्य में भी इसी तरह देश और समाज का नाम रोशन करेंगे।


