spot_img
26.1 C
Varanasi
Thursday, April 16, 2026

Buy now

spot_img

वसुंधरा पब्लिक स्कूल में वंश उर्फ (वनीश )गुप्ता बने टॉपर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के भीमचण्डी दीपापुर स्थित वसुंधरा पब्लिक स्कूल मे मेधावी छात्रों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जहां प्रतिभा और मेहनत का शानदार संगम देखने को मिला इस अवसर पर असवारी गांव निवासी पत्रकार अजय गुप्ता के पुत्र वंश गुप्ता उर्फ वनीश गुप्ता ने परीक्षा में द्वितीय स्थान हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि विद्यालय का भी नाम रोशन किया।उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन ने उन्हें सम्मानित किया,वहीं थाना प्रभारी राजातालाब ने विशेष रूप से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में खुशी और गर्व का माहौल छाया रहा। छात्रों,अभिभावकों और शिक्षकों ने तालियों की गूंज के बीच मेधावी छात्र की सफलता का जश्न मनाया विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर कहा कि वंश गुप्ता की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है।उनकी कड़ी मेहनत,अनुशासन और लगन यह साबित करती है कि सही दिशा में किया गया प्रयास हमेशा सफलता दिलाता है।इस पहल से अन्य छात्रों में भी आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह देखने को मिला।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp