spot_img
26.1 C
Varanasi
Thursday, April 16, 2026

Buy now

spot_img

पंचायत भवन पर नही बैठने के कारण पंचायत सहायिका का रोका गया वेतन तहसील दिवस पर हुई थी शिकायत

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आराजी लाइन विकास खण्ड के ग्राम पंचायत नरसडा मिनी सचिवालय (पंचायत भवन) पर नही बैठती पंचायत सहायिका समाधान दिवस पर हुई शिकायत,शिकायत कर्ता ने बताया कि बनारस में रहकर पढ़ाई करती है पंचायत सहायिका घर के लोग बैठते है पंचायत भवन पर समय से नही होता काम लगाना पड़ता है।सचिव शकंर शरण दूबे ने बताया कि प्रकरण की जानकारी होने के बाद पंचायत सहायिका को नोटिस जारी करते हुए मानदेय/वेतन रोक दिया गया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक नरसडा गाँव निवासी श्रवण कुमार ने तहसील दिवस के अवसर पर दिवसाधिकारी वह प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया था की तहसील रजातालाप अंतर्गत नरसडा मिनी सचिवालय पंचायत भवन पर नियुक्त पंचायत सहायिका वाराणसी में पढ़ती हैं और पंचायत भवन पर नहीं बैठती है उनके घर के लोग पंचायत भवन पर बैठकर समय पास करते हैं कोई कार्य नहीं करते उपरोक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों ने सचिव से जवाब तलब करते हुए पंचायत सहायिका का मानदेय वेतन रोकते हुए नोटिस भी जारी किया है।शिकायतकर्ता का आरोप रहा की पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 25 दिनों पूर्व कागजात दिया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp