spot_img
26.4 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

थानाराजातालाब की पहल:जब जागरूकता स्कूल के आंगन में उतरी श्रीकृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज में पढ़ाया गया  साइबर जागरूकता का पाठ

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जब समाज को जोड़ने और सुरक्षित बनाने की बात आती है,तब पुलिस सिर्फ एक व्यवस्था नहीं बल्कि परिवार बन जाती है। ₹ऐसा ही एक दृश्य बुधवार को श्रीकृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज बहोरनपुर में देखने को मिला जहां थाना राजातालाब की टीम ने एक अलग ही रूप में सामने आकर न केवल साइबर जागरूकता फैलाई,बल्कि भरोसे की एक मजबूत दीवार भी खड़ी की।

इस विशेष कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे थे थाना प्रभारी राजातालाब राजू कुमार जिनके साथ मौजूद थे चौकी प्रभारी मातलदेई साकेत पटेल,महिला महिला उप निरीक्षक स्नेहलता शुक्ला,उप निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय,उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह और उप निरीक्षक गुलाब चंद्र याति ये सभी अधिकारी समाज के सजग प्रहरी के रूप में एकजुट थे।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को निम्नलिखित अहम बिंदुओं पर जागरूक किया गया,

सोशल मीडिया पर अनजान लिंक या फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।ओटीपी या बैंक से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।फर्जी कॉल,ईमेल या लॉटरी के झांसे से सतर्क रहें।साइबर बुलीइंग या ऑनलाइन उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहें तुरंत शिकायत करें।साइबर अपराध की सूचना

www.cybercrime.gov.in या नजदीकी थाने में दें।महिला उप निरीक्षक स्नेहलता शुक्ला ने खासतौर से बेटियों को संबोधित करते हुए कहा की डरिए मत बोलिए क्योंकि आपकी आवाज ही आपकी सुरक्षा है।पुलिस आपकी अपनी है।छात्रों की आंखों में उत्सुकता थी।एक छात्रा ने कहा,पहली बार लगा कि पुलिस हमारी बात सुनती है समझती है और हमें रास्ता दिखाती है।यह केवल एक अभियान नहीं था,यह एक रिश्ता था जनता और पुलिस के बीच भरोसे का रिश्ता और आज बहोरनपुर ने मिलकर ये संदेश दिया:जब समाज जागरूक होता है,तब अपराध खुद डरने लगता है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp