एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-कपसेठी थाना क्षेत्र के चकलोला गांव निवासी पीड़ित डॉक्टर त्रिभुवन सिंह ने तहसील राजातालाब पर सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पहुँच शिकायती पत्र देते हुए कानूनगो चंद्रशेखर पटेल पर पैमाइश के लिए दस हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगने का गम्भीर आरोप भरे तहसील सभागार में एसडीएम के समक्ष लगाया है,पैसों की माँग करने की शिकायत मिलते ही एसडीएम राजातालाब ने तत्काल कानूनगो को बुलाकर जमकर फटकार लगाई और तहसीलदार राजातालाब को पैसा माँगने के बाबत जाँच कर आख्या देने का आदेश निर्देश दिया।

एसडीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने बताया कि पीड़ित के पुत्र रोहित सिंह के नाम आराजी नंबर 325 चकलोला में जमीन है,उपरोक्त जमीन के पैमाइश के लिए पीड़ित ने धारा 24 का आवेदन तहसील राजातालाब में एसडीएम राजातालाब के यहां किया था जहां से उपरोक्त पैमाइश की फाइल कानूनगो चंद्रशेखर पटेल के पास चली गई जिसके बाद पीड़ित डॉक्टर त्रिभुवन सिंह जब कानूनगो चंद्रशेखर पटेल से मिले तो वह पैमाइश करने के एवज में ₹10000 की मांग किये,नहीं देने पर पैमाइश नहीं करने की बात कही गई।यह कि उक्त प्रकरण में भी पीड़ित के चाचा दशरथ सिंह द्वारा पूर्व में भी एसडीएम के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

आपको बता दे की जिन कानूनगो चंद्रशेखर पटेल पर ₹10000 मांगने का गंभीर आरोप डॉक्टर त्रिभुवन सिंह द्वारा लगाया गया है उनके ऊपर पूर्व में भी कपसेठी के सीखड़ गांव निवासी पीड़ित ने ₹15000 मांगने का गंभीर आरोप लगाते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वायरल किया था।वही पैसा मांगने के दोनों आरोपो के बाबत एसडीएम राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार ने बताया कि पूर्व के वायरल वीडियो की जांच एसीएम तृतीय कर रहे है जाँच रिपोर्ट के बाद डीएम महोदय द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जायेगी,रही बात ₹10000 मांगने की तो उसकी जांच तहसीलदार राजातालाब को दी गई है जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक विधि कार्यवाही संबंधित कानूनगो के खिलाफ की जाएगी।


