spot_img
32.1 C
Varanasi
Thursday, May 21, 2026

Buy now

spot_img

हरहुआ रिंग रोड पर थार की टक्कर बाइक सवार घायल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत हरहुआ पुलिस चौकी इलाके में रविवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया।हरहुआ रिंग रोड चौराहे के पास तेज रफ्तार एक चारपहिया थार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी,जिससे दोनों सवार घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार मड़ियाहू निवासी रंजीत सिंह पुत्र राम प्रसाद सिंह और मुकेश सिंह पुत्र शिवनाथ सिंह अपनी बाइक (नंबर UP62 DH 3611) से दवा लेने वाराणसी जा रहे थे।दोनों अपने लेन में सामान्य गति से चल रहे थे।जैसे ही वे हरहुआ रिंग रोड चौराहे के पास पहुंचे,तभी तेज गति से आ रही एक थार ने साइड से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर गिर पड़े और चालक डिवाइडर से जा टकराया।संयोग अच्छा रहा कि बाइक चला रहा रंजीत सिंह हेलमेट पहने हुए था,जिससे उसकी जान बच गई और उसे केवल हाथ में हल्की चोट आई।वहीं पीछे बैठे मुकेश सिंह को हाथ और पैर में चोट आई है।घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सड़क से उठाया और एंबुलेंस की सहायता से हरहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति सामान्य है और गंभीर चोट नहीं है,जिसके बाद इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक थार वाहन तेज रफ्तार में था और लापरवाही से चलाया जा रहा था,जिसके चलते यह हादसा हुआ।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कहा कि सर्विस लेन में ब्रेकर ना होने के कारण गाड़ियां तेज गति से चलती हैं।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp