spot_img
29.4 C
Varanasi
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

पिकअप की लापरवाही से टेम्पू-स्कूटी में टक्कर पांच घायल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत हरहुआ पुलिस चौकी के कोईराजपुर के ब्यासबाग इलाके में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया।अनियंत्रित चार पहिया पिकअप (UP 65 RT 5135) ने पहले एक टेम्पू और फिर स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर पांच लोग घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि टेम्पू (UP65 KT 8554) का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।टेम्पू चालक बेलाल (37 वर्ष) निवासी कांशीराम आवास अपने परिचित के साथ चंदवक मिट्टी देने जा रहा था।इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप ने नियंत्रण खो दिया और टेम्पू में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद घबराए पिकअप चालक ने वाहन को तेजी से बैक किया,जिससे पीछे आ रही स्कूटी (UP65 AW 4047) भी उसकी चपेट में आ गई।स्कूटी पर सवार राम बाबू साहनी (35 वर्ष),उनकी पत्नी रेनू (34 वर्ष),बेटी आयुषी (15 वर्ष) और छोटी बच्ची अदिति (8 वर्ष) सभी निवासी कांशीराम आवास शिवपुर घायल हो गए।घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।स्थानीय लोगों ने तत्काल हरहुआ पुलिस चौकी को सूचना दी।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विवेकानंद द्विवेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।हरहुआ चौकी प्रभारी विवेकानंद द्विवेदी ने बताया कि घायलों की तहरीर के आधार पर रविवार को मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp