एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल के निर्देश पर राजातालाब पुलिस ने 20 दिनों बाद दर्ज की 13 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मारपीट पर अमादा गाली गलौज सहित जान से मारने की धमकी का मुकदमा।60 दिन पूर्व ही पीड़ित एडवोकेट जयकुमार यादव ने समाज विरोधी कृत्यो की जानकारी एसडीएम राजातालाब,एसीपी राजातालाब व मुख्यमंत्री पोर्टल पर दे चुका था फिर भी कोई कार्यवाही ना होना किसी बड़े घटना के इंतजार में था जो संयोग ही रहा कि गाली गलौज मारपीट अमादा व जान से मारने की धमकी तक ही सीमित रह गया जिसकी सारी वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद है कैद होने के बाद भी एसडीएम एसीपी व मुख्यमंत्री पोर्टल के जिम्मेदार द्वारा कोई कार्यवाही समय रहते नही की गयी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजातालाब थाना क्षेत्र के कनकपुर गाँव निवासी पीड़ित एडवोकेट जयकुमार यादव ने पुलिस आयुक्त को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि 18 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 3 बजे रमाशंकर केशरी,मोहन केशरी,अनिल केशरी,अजय केशरी,प्रदिप केशरी,बृजेश केशरी,मनीष केशरी,हिमांशु केशरी,क्रिश केशरी,मालती देवी,चन्द्रावती देवी,राधिका केशरी,चाँदनी केशरी समस्त निवासी गण ग्राम कनकपुर थाना राजातालाब जिला वाराणसी व अन्य 5-6 अज्ञात लोग एक नाजायज गोल बनाकर पीड़ित के दरवाजे पर चढ़ आए और भद्दी-भद्दी माँ बहन की गालियाँ देने लगे पीड़ित के मना करने पर विपक्षीगण आग बबूला हो गए और कहनें लगें कि हम लोग तुम्हे व तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे तथा आमादा फौजदारी हो गए और कहने लगे रास्ते से आने जाने नही देगे पीड़ित ने उक्त घटना का वीडियो अपनें मोबाइल से बनाया है तथा उक्त घटना का विडियों निगरानी कैमरा कनकपुर त्रिमुहानी के खम्भे पर लगा है। उसकी रिकार्डिंग मगां कर पुष्टी की जा सकती है।इतना ही नही पीड़ित ने विपक्षीगण के समाज विरोधी कृत्यो की जानकारी एसडीएम राजातालाब को बीते 10 दिसम्बर 2025 को तथा बीते 9 दिसम्बर 2025 को एसीपी राजातालाब को दे चुका था तथा विपक्षीगण के विरुद्ध बीते 17 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री यूपी शासन लखनऊ जरिए आइजीआरएस सन्दर्भ संख्या 40019726002156 पर सांय 4.45 बजे दे चुका था किन्तु पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही न किये जाने के कारण विपक्षीगण का काफी मनोबल बढ़ा हुआ है विपक्षी किसी भी समय (वक्त) हम पीड़ित व पीड़ित के परिवार के ऊपर प्राण घातक हमला कर व करवा सकते है इस लिए उपरोक्त समस्त तथ्यों का सम्यक रुप से परिक्षण व परिशीलन कर विपक्षीगण के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही किये जाने की माँग किया गया था लेकिन जब कार्यवाही नही हुई तो पीड़ित एडवोकेट ने सीपी दरबार का दरवाजा खटखटाया और पुलिस आयुक्त ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही का आदेश राजातालाब पुलिस को दिये जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।


