एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा गुमशुदा अपहृता की बरामदगी तथा फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन नीतू कात्यान के पर्यवेक्षण मे व सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व मे थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को अपहरण के फरार आरोपी विशाल गौड़ 20 वर्ष निवासी औढ़े को औढे अण्डर पास के पास से गिरफ्तार किया गया।नाबालिग अपहृता/पीड़िता सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते 28 जुलाई 2025 को वादी मुकदमा/प्रार्थी ने विपक्षी विशाल द्वारा वादी की नाबालिक पुत्री उम्र 16 वर्ष को बहला-फुसला कर ले जाने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया था।गिरफ्तार व बरामद करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रुप से प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,चौकी प्रभारी अखरी विकास मौर्या,उप निरीक्षक नीरज कुमार,हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव शामिल रहे।


